जालंधर में बड़ी घटना : तेजधार हथियारों से युवक पर किया जानलेवा हमला

Edited By Kamini,Updated: 24 May, 2023 11:52 AM

major incident in jalandhar deadly attack on youth with sharp weapons

जालंधर में एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर तेजदार हथियार से हमला कर उसका हाथ काट दिया गया।

जालंधर (सोनू) : जालंधर में एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर तेजदार हथियार से हमला कर उसका हाथ काट दिया गया। इतना ही नहीं उनकी आंखें भी निकाल ली गईं। दरअसल, जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में देर रात अफरातफरी मच गई। बाइक सवार एक युवक को तेजधार हथियारों से लैस 12 से 15 युवकों ने घेर लिया और हमला कर दिया। उसके सिर पर कई वार किए जाने के बाद उसका हाथ कट गया। हाथ बाजू से अलग हो गया है। हमलावरों ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि युवक की आंखें भी निकाल ली गईं।

सिविल अस्पताल में कटे हाथ के साथ पहुंचे युवक को मरहम लगाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया है। बाजू से अलग हुए हाथ के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि अगर यह समय पर मेडिकल कॉलेज पहुंच जाए तो सर्जरी के बाद इसे जोड़ा जा सकता है। सिविल अस्पताल पहुंचे सूर्या एन्क्लेव निवासी शिवम भोगल ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर पहले से बैठे 12-15 युवकों ने उसे घेर लिया। उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इसके बाद उसके चिल्लाने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला पुरानी रंजिश में किया गया था या मामला कुछ और है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!