Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Aug, 2026 07:34 PM

पंजाब में किसान एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने 20 अगस्त को बठिंडा, संगरूर और अमृतसर में बड़े प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। किसान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं।
पंजाब डैस्क : पंजाब में किसान एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने 20 अगस्त को बठिंडा, संगरूर और अमृतसर में बड़े प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। किसान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों की ओर से गांव-गांव बैठकों का सिलसिला जारी है।
मानसा में बीकेयू उगराहां के जिला प्रधान राम सिंह भैणी बाघा ने बताया कि किसान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करवाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों ने लंबे संघर्ष के बाद तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाया था, उसी तरह अब भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को भी रद्द करवाने के लिए देश की किसान जत्थेबंदियां एकजुट हो रही हैं। उन्होंने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को शामिल होने की अपील की है।