Edited By Vatika,Updated: 12 Nov, 2026 10:54 AM

पंजाब सरकार की ओर से 100 से अधिक IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए जाने का असर
लुधियाना (हितेश): पंजाब सरकार की ओर से 100 से अधिक IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए जाने का असर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) में भी देखने को मिला है। सरकार ने GLADA में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (ACA) और एस्टेट ऑफिसर (EO) के पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत जालंधर की SDM शायरी मल्होत्रा को GLADA का अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (ACA) नियुक्त किया गया है। वहीं, GLADA में एस्टेट ऑफिसर (EO) के पद पर तैनात उपेंद्रजीत कौर का तबादला जालंधर SDM के रूप में किया गया है। उनकी जगह गुरप्रीत कौर को GLADA का नया EO लगाया गया है। इस तरह अब GLADA के दोनों महत्वपूर्ण पदों पर महिला अधिकारियों की नियुक्ति हुई है।
GLADA को नहीं मिल रहा नियमित मुख्य प्रशासक
सरकार ने GLADA के ACA विकास हीरा का भी तबादला कर उन्हें हेड ऑफिस भेज दिया है। उन्हें राकेश पोपली की जगह PUDA और GMADA के ACA का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले विकास हीरा के पास GLADA के मुख्य प्रशासक (CA) का अतिरिक्त प्रभार भी था। तबादले के बावजूद यह जिम्मेदारी उनके पास जारी रहेगी। इससे GLADA में नियमित मुख्य प्रशासक की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लंबे समय से इस पद पर IAS अधिकारियों की तैनाती होती रही है, लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से किसी अधिकारी को नियमित तौर पर यह जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
ये IAS अधिकारी रह चुके हैं GLADA के नियमित CA
- ओजस्वी
- संदीप ऋषि
- संदीप कुमार
- हरप्रीत सिंह
- अमरप्रीत संधू