Punjab: 120 फीट गहरे कुएं में गिरी लड़की, मौके पर NDRF टीम

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2025 02:08 PM

major accident in punjab girl fell into a well

फिलहाल रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं

मानसा (संदीप मित्तल): मानसा ज़िले के गांव जोगा में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां 21 वर्षीय एक लड़की  120 फीट गहरे पुराने कुएं में गिर गई है, जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार  कुएं में गिरी लड़की की पहचान साज़िया के रूप में हुई है, जो मोगा ज़िले के गांव किशनपुरा की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि साज़िया कुछ दिन पहले ही गांव जोगा में अपनी मौसी के घर रहने के लिए आई थी। फिलहाल NDRF की टीम व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और लड़की को कुएं से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!