जनरल हाउस की बैठक आज: F&CC के दो सदस्यों का होगा चुनाव, मीडिया की एंट्री पर रोक

Edited By Vatika,Updated: 29 Aug, 2026 11:03 AM

ludhiana election

नगर निगम लुधियाना के जनरल हाउस की बैठक आज शनिवार सुबह 11 बजे गुरु नानक भव

लुधियाना (हितेश): नगर निगम लुधियाना के जनरल हाउस की बैठक आज शनिवार सुबह 11 बजे गुरु नानक भवन में आयोजित होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) के दो सदस्यों का चुनाव है, जिसके लिए सीक्रेट बैलेट के जरिए मतदान कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की ओर से विधायक मदन लाल बग्गा और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के पुत्र उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने गौरव भट्टी और भाजपा ने रूची गुलाटी को उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक के दौरान विधायकों के मतदान अधिकार को लेकर हंगामे की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी और नगर निगम की ओर से विधायकों को वोट डालने की अनुमति देने की तैयारी है।

बैठक के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और पत्रकारों के लिए अलग हॉल की व्यवस्था की गई है। वहीं पार्षदों को भी बैठक के दौरान मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। गुरु नानक भवन परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!