Ludhiana में दिनदहाड़े कार लूट, 5 बदमाशों ने चालक को सड़क पर फेंका; 3 काबू

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2026 09:39 AM

ludhiana crime news

महानगर के चूहरपुर इलाके के पास दो बाइकों पर सवार एक महिला समेत 5 शातिर बदमाशों द्वारा हथियार

लुधियाना (राज): महानगर के चूहरपुर इलाके के पास दो बाइकों पर सवार एक महिला समेत 5 शातिर बदमाशों द्वारा हथियार व जबरन धक्के के बल पर एक कार चालक को नीचे फेंककर उसकी i10 कार छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई i10 कार और पीड़ित का छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल एक महिला समेत 2 अन्य साथी फरार हैं।

पुलिस को दिए बयानों में कुणाल ने बताया कि बीते 26 अगस्त  को वह अपनी सफेद रंग की आई-10 (i-10) कार संख्या HR-13-2576 में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में बटाला अपनी बुआ के घर जा रहा था। जब वह गांव चूहरपुर के पास लाडियां खुर्द कट पर पहुंचा, तभी 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 5 लोगों (जिनमें एक महिला भी शामिल थी) ने अपनी बाइकें अचानक कार के आगे अड़ा दीं और जबरन गाड़ी रुकवा ली। दो बदमाशों ने तेजी से आकर कार की खिड़की खोली और पीड़ित को धक्के मारते हुए जबरन गाड़ी से बाहर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित की i-10 कार और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस ने नाकाबंदी कर मामले की गहन तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर गिरोह के 3 आरोपियों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान पारस, रवि और बलराम के रूप में हुई है। जबकि कार्तिक और किरणदीप कौर अभी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई i-10 कार और पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये वारदात पारिवारिक रंजिश के चलते हुई है फिलहाल जांच की जा रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!