बुरी संगत और नशे की लत का कथित फायदा उठाकर नाबालिग का शोषण, पुलिस ने दर्ज किया केस

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2026 09:34 AM

ludhiana crime news

एबिस मार्कीट इलाके में एक 13-14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ बार-बार शारीरिक शोषण

लुधियाना (राज): एबिस मार्कीट इलाके में एक 13-14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ बार-बार शारीरिक शोषण  किए जाने का अत्यंत संगीन और संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़िता की मां द्वारा महाराष्ट्र के पुणे जिले में दर्ज करवाई गई जीरो एफआईआर आज डाक के जरिए स्थानीय थाने PAU में प्राप्त हुई, जिसके आधार पर लुधियाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे जिले से भेजी गई एफआईआर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी करीब 13 से 14 वर्ष की नाबालिग बेटी गलत व बुरी संगत में पड़ गई थी। बुरी संगत के चलते वह नशे आदि की आदी हो गई। आरोप है कि नाबालिग लड़की की इस मजबूरी और नशे की लत का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने ऋषि नगर स्थित एबिस मार्कीट के पास कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका शारीरिक शोषण किया। घटना के बाद पीड़िता जब अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे जिले में पहुंची, तो परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां के स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

चूंकि अपराध स्थल लुधियाना शहर का था, इसलिए पुणे पुलिस ने तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और मुकद्दमा दर्ज करने के लिए डाक के जरिए केस फाइल लुधियाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी। डाक द्वारा जीरो एफआईआर प्राप्त होते ही  थाना PAU पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत नियमित मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस एबिस मार्कीट और उसके आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है ताकि पीड़िता के संपर्क में रहे संदिग्धों और नशा मुहैया करवाकर शोषण करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!