Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2025 07:51 PM

हल्का वेस्ट में कांग्रेस उमीदवार भारत भूषण आशु के पक्ष में लहर चल रही है और उनकी चुनावी मीटिंगों में उमड़ रही भीड़ इस बात की गवाह है कि लोग अब "आप" के झूठे दावों को सुन सुन बोर हो चुके हैं।
लुधियाना (विक्की) : हल्का वेस्ट में कांग्रेस उमीदवार भारत भूषण आशु के पक्ष में लहर चल रही है और उनकी चुनावी मीटिंगों में उमड़ रही भीड़ इस बात की गवाह है कि लोग अब "आप" के झूठे दावों को सुन सुन बोर हो चुके हैं।
आशु के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गली-मोहल्लों में जनसभाओं को संबोधित कर आशु के लिए वोट मांगे। स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। पंजाब माता नगर व विशाल नगर में पार्षद दिलराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलजीत कड़वल, ईश्वरजोत सिंह चीमा, पार्षद सतपाल लोहारा, पूर्व पार्षद जसविंदर सिंह ठुकराल भी मौजूद रहे। उधर, वार्ड-62 मेहर सिंह नगर में जिया लाल मौर्य द्वारा आयोजित बैठक में कामरेड रघबीर सिंह धीरा, अनिल ठाकुर, दविंदर शर्मा, चन्नी के साथ पूर्व मेयर बलकार संधू, वार्ड इंचार्ज सुरेश शर्मा व नवल किशोर ने भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आशु का मुकाबला आम आदमीं पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल से है जिन्हें दिल्ली की जनता ने नकारा है। संजीव अरोड़ा को मोहरा बनाकर केजरीवाल अपने लिए राज्यसभा का रास्ता साफ कर रहे हैं। लेकिन इस बार विधानसभा पश्चिम की जनता ने आप के वादों पर भरोसा करने की बजाय कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु पर भरोसा करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। आशु ने चरणजीत सिंह चन्नी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मौजूदा व पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, मौजूदा व पूर्व कांग्रेस विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक राणा गुरजीत सिंह, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेता एक आम कार्यकर्ता की तरह विधानसभा पश्चिम में हर घर का दरवाजा खटखटा रहे हैं और लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही वे ‘आप’ सरकार के तीन साल के शासन के झूठ और धोखे को उजागर कर रहे हैं।