Edited By Kalash,Updated: 19 Jun, 2025 01:37 PM

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।
लुधियाना : लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा संजीव अरोड़ा आमने-सामने हो गए हैं। यहां उनके बीच जमकर बहस हो गए। ममता आशु का कहना है कि आम आदमी पार्टी द्वारा पोलिंग बूथ के बाहर अन्य शहरों से गुंडे बुलाए गए हैं और माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि आप के नेताओं के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। उन्होंने सवाल किए हैं कि पुलिस द्वारा इलाके के वोटरों को रोका जा रहा है और अन्य लोग सरेआम घुंम रहे हैं।
वहीं संजीव अरोड़ा का कहना है कि किसी भी वोटर को रोका नहीं जा रहा है और शांति से वोटिंग हो रही है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि मौके पर मीडिया मौजूद है और बाहर से आए लोगों के आरोपों पर उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इसकी जांच की जाएगी और ममता आशू के आरोप बेबुनियाद हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here