Ludhiana: सवारियों से भरे थ्री व्हीलर की टेंपो के साथ जबरदस्त टक्कर, मच गई चीख पुकार

Edited By Kamini,Updated: 17 Jun, 2024 08:35 PM

ludhiana a three wheeler full of passengers collides with a tempo

सवारियों से भरे थ्री व्हीलर की टेंपो के साथ टक्कर होने की सूचना मिली है।

लुधियाना (अनिल) : सवारियों से भरे थ्री व्हीलर की टेंपो के साथ टक्कर होने की सूचना मिली है। जानकारी मुताबिक, थाना सलेम टाबरी के अधीन आते एल्डेको स्टेट के सामने सावरिया को लेकर जा रहे एक थ्री व्हीलर की रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपो के साथ टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे थाना सलेम टाबरी के अधिकारी गुरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की एक थ्री व्हीलर चालक लाडोवाल से सवारियां लेकर लुधियाना की तरफ जा रहा था।

इस दौरान जब वह कादिया जंगल से आगे पहुंचा तो टाइगर सफारी की तरफ से सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे एक टेंपो की थ्री व्हीलर के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो और थ्री व्हीलर के ड्राइवर घायल हो गए और थ्री व्हीलर में बैठी 2 सांवरिया भी गंभीर रूप में घायल हो गई। जांच अधिकारी ने बताया इसके बाद गंभीर रूप में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां एक व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!