नशे में धुत बदमाशों का कारनामा, 7 माह की गर्भवती महिला से की छेड़छाड़ और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 03 Jun, 2024 08:07 PM

ludhiana 7 month pregnant woman beaten up

महानगर में एक गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आते क्षेत्र न्यू शक्ति नगर में 7 माह की गर्भवती महिला मारपीट की गई है।

लुधियाना (तरुण) : 7 माह की गर्भवती महिला के साथ नशे में धुत्त 8-10 बदमाशों ने छेड़छाड़ की। पति ने विरोध जताया तो पत्नी सहित उन पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना थाना बस्ती जोधेवाल,चौंकी सुभाष नगर के अंर्तगत आते क्षेत्र न्यू शक्ति नगर में गत रात्रि की है। पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर सुभाष नगर चौंकी पहुंची परंतु उनकी कोई सुनवाई नही हुई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार पुलिस उल्टा उन्हें ही डरा धमका रही है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्लीम ने बताया कि मूल रुप से बिहार सीतामड़ी जिला का रहना वाला है। वह लुधियाना स्थित फैक्टरी में 14 वर्ष से दर्जी का काम कर रहा है। वह अपनी पत्नी के साथ न्यू शक्ति नगर इलाके के एक किराये के मकान में रहता है। रविवार रात्रि को उसके मकान की छत पर 8-10 लोग जोकि उसी मकान में अन्य कमरों में रहते है जोकि शराब पी रहे थे। उक्त बदमाशों ने उसकी पत्नी के छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध जताने पर उक्त बदमाशों दूसरे इलाके से अन्य ओर बदामशों को बुलाया ओर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। तस्लीम के चेहरे पर 13 टांके लगे है जबकि उसकी पत्नी के हाथ का गुट फ्रैक्चर है।

तस्लीम की पत्नी पीड़ित नाजनी खातून  ने बताया कि वह 7 माह की गर्भवती है। छत पर शुद हवा लेने के लिए गई जहां बदामशों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी और उसकी इज्जत पर हाथ डाला। उसने पति को बताया तो उक्त बदमाशों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसके पेट में लातें मारी। पीड़िता का कहना है कि उल्टा पुलिस उसके पति के साथ ही गाली गलौच कर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। इस संबधी चौंकी इंचार्ज सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिकायत मिली है। जिस मुलाजिम ने पीड़ित पक्ष के साथ गाली गलौच की है। इस बारे में जांच की जा रही है। कसूरवार होने पर पुलिस बनती कारवाई करेगी। पुलिस ने पीडि़त महिला नाजनी खातून ओर तस्लीम के बयान लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!