Ludhiana : शादी का झांसा देकर 11 वर्षीय नाबालिगा को बरगलाया, पड़ोसी नामजद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Feb, 2024 12:12 AM

ludhiana 11 year old minor tricked on the pretext of marriage

दोराहा पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बरगला कर ले जाने के आरोप में उसके पड़ोसी नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

दोराहा (विनायक)  : दोराहा पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बरगला कर ले जाने के आरोप में उसके पड़ोसी नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। दोराहा पुलिस को दर्ज कराए गए बयान में शिकायतकर्ता राम विलास सादा पुत्र फुलेश्वर सादा हाल निवासी रम्मी बाजवा क्वार्टर दोराहा गांव, थाना दोराहा, जिला लुधियाना ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी सगुंद्री (काल्पनिक नाम) को बगल के क्वार्टर में रहने वाला आरोपी कुलदीप कुमार पुत्र गुल्लू निवासी दसौत जिला समस्तीपुर (बिहार) हाल निवासी रम्मी बाजवा का क्वार्टर दोराहा गांव, थाना दोराहा, जिला लुधियाना, शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले गया है।

क्या कहते हैं पुलिस जांच अधिकारी?
इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सिकंदर राज ने बताया कि शिकायतकर्ता राम विलास सादा के बयान के आधार पर आरोपी कुलदीप कुमार के खिलाफ उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!