Edited By Kalash,Updated: 20 Apr, 2026 11:43 AM

शहर में बिजली की हालत इतनी खराब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली विभाग की ओर से बहुत लंबे कट लगाए जा रहे हैं
गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): शहर में बिजली की हालत इतनी खराब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली विभाग की ओर से बहुत लंबे कट लगाए जा रहे हैं और कई-कई घंटे बिजली नहीं आती, जिस कारण लोग परेशानियों में जिंदगी जी रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर वासियों और अलग-अलग कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि अभी तो इतनी ज्यादा गर्मी भी नहीं पड़ी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली के लंबे कट लगाए जा रहे हैं और कई-कई घंटे लाइट नहीं आती। उनके घरों में लगे इंवर्टर भी बिजली ना मिलने के कारण बंद हो जाते हैं, जिससे घरों में अंधेरा हो जाता है। इसके साथ ही महंगे दामों पर डीजल खरीदकर जरनैटर में डालकर चलाना पड़ता है। शहर वासियों ने कहा कि किसी की ओर से सोशल मीडिया पर यह मैसेज डाल दिया जाता है कि शाम से देर रात दो या तीन बजे तक कई घंटे बिजली का लंबा कट लगाया जा रहा है, जिस कारण रात को ऐसा लगता है जैसे शहर में ब्लैकआउट हो गया हो और अंधेरा ही अंधेरा छा जाता है।
लाइट ना होने के कारण बच्चों की नींद खराब हो जाती है और नींद पूरी ना होने के कारण उन्हें स्कूल जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही फ्रिज में रखा घरेलू सामान भी खराब हो जाता है और काफी नुकसान भी हो जाता है। इसके साथ ही शहर के टाउन नंबर 4 में रहने वाले शहर वासियों ने बताया कि इस टाउन की लाइट बहुत ज्यादा जाती है। अगर इसकी थोड़ी बहुत जरूरत कम की जाए या इसे पूरी तरह से सही तरीके से चलाया जाए, क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी बहुत ज्यादा पडऩे वाली है, जिससे उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ेगा।
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अपील की है कि गर्मी पडऩे से पहले शहर के टाउन नंबर चार और अन्य जहां भी समस्या आ रही है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, तांकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। कई शहर वासियों ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सरकार और बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ रोष जताया और कहा कि आने वाले समय में अगर बिजली पूरी तरह से शहर वासियों को नहीं मिली तो वह एकजुट होकर बिजली घर का घेराव करेंगे और धरना देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here