हद हो गई! तेजधार हथियार दिखा शराब के ठेके में बड़ा कांड

Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2025 04:30 PM

liquor shop incident

लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें नकदी दी जाए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बाघापुराना (अजय): मोगा जिले के गांव माणूके गिल में 3 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने किरपाण दिखा कर शराब के ठेके के कारिंदे से करीब 31 हजार रुपए की नकदी लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। लूट की सूचना मिलने पर ठेकेदार सुखराज सिंह और सुनील ग्रोवर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कारिंदे आशीषपाल से सारी जानकारी ली।     

उन्होंने बताया कि कल सुबह माणुके गिल ठेके पर तीन अज्ञात युवकों ने दाखिल होकर जिनके पास कृपाण और हथियार थे उन्होंने उनके कारिंदे आशीषपाल को बांधकर उससे ठेके पर पड़े करीब 31 हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में अज्ञात लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए थाना निहाल सिंह वाला पुलिस को सूचना दे दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मोटरसाइकिल सवार लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें नकदी दी जाए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!