लुधियाना में बच्ची की कुत्ते के काटने से मौत, परिजनों ने शहर छोडऩे का किया फैसला

Edited By Mohit,Updated: 31 Oct, 2018 04:27 PM

liitle girl death

पंजाब के लुधियाना में पांच साल की बेटी की कुत्ते के काटने से मौत होने के बाद परिजनों ने शहर छोड़कर मोहाली में जा बसने का मन बना लिया है।

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में पांच साल की बेटी की कुत्ते के काटने से मौत होने के बाद परिजनों ने शहर छोड़कर मोहाली में जा बसने का मन बना लिया है।

सराभा नगर क्षेत्र की पांच वर्षीय असीस कूनर को पांच अक्तूबर की सुबह स्कूल की बस का इंतजार करते समय घर के बाहर ही एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। उसने आकर घर बताया था कि कुत्ते ने उसे गिरा दिया है। पहले उसे प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया। कुछ दिन बाद आसीस की तबियत सुधरने के बजाय और बिगडऩे लगी तो पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर पहले एक निजी अस्पताल लेे जाया गया जबकि बाद में पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया।

23 अक्तूबर को पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया। बच्ची के पिता अमरदीप सिंह कुंवर ने लुधियाना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रोष जताया कि स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम करोड़ों रुपए का टैक्स वसूल करता है मगर आवारा कुत्तों की समस्या का हल करने के लिए वह गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब लुधियाना को छोड़कर मोहाली जा बसने का मन बना लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!