सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर जमा हुई भारी भीड़, कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

Edited By Vatika,Updated: 31 May, 2022 10:10 AM

last rider to sidhu moosewala

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में करीब 12 बजे किया जाएगा। वहीं सिद्धू के घर के बाहर लोगों की भारी इकट्ठ देखा जा रहा है। 

इससे पहले सिद्धू मूसेवाला का परिवार अपनी, मांगों को लेकर पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ा रहा लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के भरोसे के बाद मूसेवाला का परिवार मान गया और सोमवार देर शाम 5 डाक्टरों के पैनल की तरफ से मूसेवाला का पोस्टमार्टम किया गया। प्रशासन की तरफ से अंतिम संस्कार को लेकर पूरी तैयारी कर लिए गई है और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बता दें कि मानसा के गांव जवाहरके में रविवार शाम अज्ञात व्यक्तियों ने दिन -दिहाड़े सिद्धू मूसेवाला की अंधाधुंध गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। एक चशमदीद अनुसार सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी का पीछा करने के बाद एक व्यक्ति ने टायर में गोलियां चला दीं और बाद में एक अन्य व्यक्ति ने मूसेवाला पर अंधाधुंध फाइरिंग की। हमलावर 2 मिनटों में इस सारी घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!