किराएदारनी को मकान मालिक ने की यह ऑफर, शिकायत होने पर मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 31 Mar, 2022 04:55 PM

landlord made this offer to tenant case registered on complaint

डाबा इलाके में एक मकान मालिक ने अपने किराए पर रह रही महिला को किराया छोड़ने की ऑफर देनी मंहगी पड़ी। महिला ने उसके

लुधियाना : डाबा इलाके में एक मकान मालिक ने अपने किराए पर रह रही महिला को किराया छोड़ने की ऑफर देनी मंहगी पड़ी। महिला ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी। थाना डाबा की पुलिस ने जांच के बाद महिला के शिकायत पर मकान मालिक अजमेर सिंह के खिलाफ जान से मारने की धमकियां देने व छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से उक्त आरोपी के मकान में रहती है, आरोपी किराया लेने के बहाने आया और उसे जबरदस्ती खींच कर कमरे में ले जाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके साथ हम बिस्तर हो जाए तो वह कभी भी उससे किराया नहीं लेगा। जब महिला ने इस बात का विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। इस पर महिला ने पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!