मां के पास सो रही बच्ची को उठाने आया किडनैपर, शोर मचाने पर लोगों ने की जमकर धुनाई

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2019 12:27 PM

सोमवार रात लगभग 1 बजे मां के साथ रीशी नगर इलाके में घर के बाहर मंजी पर सो रही 4 वर्षीय बच्ची को एक व्यक्ति ने किडनैप करने का

लुधियाना(ऋषि): सोमवार रात लगभग 1 बजे मां के साथ रीशी नगर इलाके में घर के बाहर मंजी पर सो रही 4 वर्षीय बच्ची को एक व्यक्ति ने किडनैप करने का प्रयास किया, अचानक आंख खुलने पर मां ने शोर मचाया तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे कुछ दूरी पर दबोचकर धुनाई की और बाद में थाना पी.ए.यू. पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान उसी इलाके के रहने वाले जसपाल (40) के रूप में हुई है।
PunjabKesari
पुलिस को मां कंचन ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद बच्चों संग बाहर मंजे पर ही सो गई, जबकि उसकी मां भी साथ में दूसरी मंजे पर सोए हुए थे। लगभग 1 बजे उक्त आरोपी वहां पर आया व बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया, बच्ची द्वारा चिल्लाने पर उसकी आंख खुली तो आरोपी बच्चें को लेकर जा रहा था, उसने आरोपी से बच्चा छीना तो वह रेहड़ा लेकर भागने लगा, जिसे लोगों ने कुछ दूरी ने दबोच लिया।


PunjabKesari
मौके पर पहुंची पुलिस को पास के घर में लगे कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी पहले गली में पैदल आया व बच्ची के पारिवारिक मैंबरों के सोए होने के बाद फिर से रेहड़ा लेकर आ गया, लेकिन बच्ची को ले जाने में असमर्थ रहा। अब तक की जांच में सामने आया है कि वह नशे में धुत्त था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड पर गहनता से पूछताछ करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!