डायमंड नैकलैस चोरी मामला: खैहरा के PA के दोस्त व ड्राइवर से होगी पूछताछ

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2019 01:50 PM

khaira diamond necklace stolen

पंजाब के एम.एल.ए. सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे की शादी में गिफ्ट में मिला डायमंड नेकलैस करीब 7 लाख रुपए का था।

चंडीगढ़ (सुशील): पंजाब के एम.एल.ए. सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे की शादी में गिफ्ट में मिला डायमंड नेकलैस करीब 7 लाख रुपए का था। इसके चोरी होने के मामले में पुलिस अब खैहरा के पास काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ करेगी।

सैक्टर-3 थाना पुलिस सबसे पहले इनोवा के ड्राइवर हैड कांस्टेबल हरिंद्र सिंह और पी.ए. मनीष के दोस्त पवन कुमार को बुलाकर उनके बयान दर्ज करेगी। नेकलैस का खुला हुआ बॉक्स जिस इनोवा के अंदर मिला था, उसमें ये दोनों ही सफर कर रहे थे। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने एम.एल.ए. सुखपाल सिंह खैहरा की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!