Edited By Vatika,Updated: 29 Oct, 2026 08:40 AM

आज सुहागिनों को रहेगा चंद्रमा दर्शन का इंतजार
जैतो (पराशर): देशभर में आज करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिनों को चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहेगा। पंचांग के अनुसार, वीरवार को अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग रहने की संभावना है।
पंडित शिव कुमार शर्मा के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा तो जालंधर में रात 8:10 बजे, अमृतसर में 8:12 बजे, फरीदकोट और फिरोजपुर में 8:16 बजे, मोगा में 8:14 बजे, बठिंडा में 8:17 बजे, लुधियाना में 8:11 बजे, संगरूर में 8:13 बजे, पटियाला में 8:10 बजे, चंडीगढ़ में 8:05 बजे, रोपड़ में 8:08 बजे, पंचकूला में 8:07 बजे, जींद में 8:14 बजे, सिरसा में 8:19 बजे, रोहतक में 8:14 बजे, पानीपत में 8:11 बजे, गुरुग्राम में रात 8:04 बजे और श्रीगंगानगर में 8:22 बजे चांद दिखाई देने की संभावना है।