551वें प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर करतारपुर कॉरिडोर खोला जाए: सुखबीर बादल

Edited By Suraj Thakur,Updated: 31 Oct, 2020 09:32 AM

kartarpur corridor to be opened sukhbir badal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग की है।

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब की यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं की इच्छा पूरी होगी।

 PunjabKesari

बादल ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि श्रद्धालुओं के लिए वीजा मुक्त तीर्थयात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए।जिससे जिनके पास पासपोर्ट नही हैं, वे भी कॉरिडोर से जा सकें। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय चाहता है कि करतारपुर कॉरिडोर को जल्द खोला जाए ताकि श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर उस पवित्र जगह पर जा सकें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!