Punjab: मेले में लोगों से भरा झूला हवा में लटका, खौफनाक वीडियो आया सामने

Edited By Vatika,Updated: 26 May, 2026 04:35 PM

kapurthala news

बेगोवाल में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार संत बाबा प्रेम सिंह जी की सालाना बरसी के

बेगोवाल: बेगोवाल में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार संत बाबा प्रेम सिंह जी की सालाना बरसी के उपलक्ष्य में 1, 2 और 3 जून को मेला लगाया जा रहा है। हर साल की तरह मेले में कई तरह के झूले और बड़े झूले लगाए गए हैं।

बीती रात एक झूला अचानक हवा में ही रुक गया, जिससे उसमें बैठे लोगों की जान खतरे में पड़ गई और मौके पर दहशत फैल गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद झूले की मरम्मत की गई और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना के बाद लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया।

मेले के झूलों की जांच की उठी मांग
बेगोवाल मेले में झूला रुकने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेले में लगाए गए झूलों की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खराबी को ठीक न किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद मेले में पहुंचे लोगों के बीच डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!