एक बार फिर चर्चा में Kangana Ranaut, डेटिंग एप्स और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

Edited By Kamini,Updated: 16 Aug, 2025 06:28 PM

kangana ranaut is once again in the news

बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं।

पंजाब डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने आधुनिक डेटिंग संस्कृति और लिव-इन रिलेशनशिप पर तीखा कटाक्ष किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, कंगना ने कहा कि,  डेटिंग ऐप्स को "समाज का गटर" करार दिया और कहा कि ऐसे प्लेटफॉर्म पर सिर्फ "लूजर्स" ही मिलते हैं।

PunjabKesari

इस संबंधी जाब कंगनी से पूछा गया कि वह डेटिंग एप्स का कब इस्तेमाल करेंगी तो उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि कभी भी नहीं। ये हमारे समार का गटर है। कंगना रनौत ने ये भी दावा किया कि इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सिर्फ हारे हुए और आत्मविश्वास की कमी वाले लोग ही करते हैं। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में कुछ भी प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं। कंगना ने आगे कहा कि जो लोग अच्छे होते हैं वह दफ्तर, कालेज प्रबंधित विवाह में मिलते हैं। जो लोग डेटिंग एप्स पर मिलते है सिर्फ और सिर्फ लूजर्स ही मिलेंगे।

PunjabKesari

कंगना रनौत ने डेटिंग एप्स और लिव इन रिलेशनशिप को महिलाओं के लिए खतरे का काम बताया है। उन्होंने कहा कि शादी वो वादा है जो एक आम व्यक्ति अपनी पत्नी प्रति ईमानदार रहने का करता है। लिव इन रिलेशनशिप में महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अगर कोई महिला गर्भवती हो जाती है तो उसकी देखभाल कौन करेगा, कौन जिम्मेदारी लेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!