Kamal Kaur Bhabhi की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा, Private Part के पास...

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2025 04:58 PM

kamal kaur bhabhi shocking report

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

बठिंडा (विजय वर्मा): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। हालांकि मृतका के शरीर पर कुछ संदिग्ध निशान पाए जाने के बावजूद यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि स्वैब और बिसरा सैंपल की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा। कमल कौर का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल बठिंडा में सरकारी तीन डॉक्टरों के पैनल ने 12 जून को किया। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि मृतका की जांघ और प्राइवेट पार्ट के पास कुछ संदिग्ध निशान पाए गए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वे निशान यौन उत्पीड़न के हैं या किसी और वजह से बने हैं।

फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी जांच
पुलिस अधिकारी एसपी सिटी नरिंदर सिंह के अनुसार, मृतका के स्वैब और बिसरा सैंपल को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बिसरा रिपोर्ट के आने पर यह साफ हो सकेगा कि कहीं मृतका को नशीला पदार्थ देकर उसकी हत्या तो नहीं की गई या फिर उसके साथ किसी प्रकार की ज्यादती तो नहीं हुई।

हत्या का आरोपी अब भी फरार
इस सनसनीखेज हत्याकांड में निहंग अमृतपाल सिंह मेहरो और उसके साथी नामजद हैं। पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जैसे ही फोरेंसिक रिपोर्ट आएगी, जांच की दिशा और स्पष्ट हो जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!