क्या हत्या से पहले 'कमल कौर भाभी' से हुआ था दुष्कर्म? लैब भेजे गए सैंपल

Edited By Kalash,Updated: 15 Jun, 2025 11:04 AM

kamal kaur bhabhi murder case

इंटरनेट मीडिया पर अश्लील व विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की सनसनीखेज हत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

बठिंडा (विजय वर्मा): इंटरनेट मीडिया पर अश्लील व विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की सनसनीखेज हत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मृतका के स्लैब सैंपल खरड़ और फरीदकोट की मेडिकल लैब भेज दिए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि हत्या से पहले हुए किसी भी अपराध से पूरी तरह पर्दा उठाया जा सके।

इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या की जिम्मेदारी खुद ले रहा है और लोगों को धमकियां भी दे रहा है। पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए 7 विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों में कैंट थाना पुलिस, सीआईए वन, सीआईए टू, टेक्नीकल सेल और साइबर सेल शामिल हैं, जो उसकी मूवमेंट पर पैनी नजर रखते हुए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों जसप्रीत सिंह (मोगा) और निमनरजीत सिंह (तरनतारन) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि कमल कौर युवाओं को बहकाने का काम कर रही थी और कई बार समझाने के बावजूद नहीं मानी। इसी के चलते उन्होंने उसे साजिशन गैराज पर बुलाकर गला घोंटकर मार डाला। एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि मुख्य आरोपित अमृतपाल सिंह मेहरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!