भाजपा-शिअद गठबंधन नहीं टूटेगा : नड्डा

Edited By swetha,Updated: 21 Feb, 2020 10:25 AM

jp nadda

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा अपना पद भार संभालने के बाद गुरु नगरी पहुंचे।

अमृतसर(कमल): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा अपना पद भार संभालने के बाद गुरु नगरी पहुंचे। नड्डा श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर नड्डा  को सूचना केंद्र में उन्हे श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल व किताबों का सेट देकर जसविंदर सिंह जस्सी ने सम्मानित किया। 

इस अवसर पर जे.पी. नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अरदास की है कि देश में मंगल हो, शांति रहे और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि यह नगरी धर्म-गुरुओं की नगरी है, वीरों की नगरी है, श्री हरिमंदिर साहिब में हमारे सभी गुरुओं ने हमारे समाज का मार्ग दर्शन किया। यहां पर जलियांवाला बाग कि घटना घटी, हमारे वीरों ने, मासूम लोगों ने राष्ट्र भक्ति  से ऊपर उठ कर देश के लिए आजादी के लिए शहादत दी। पत्रकारों के सवालों के कुछ जवाब देने पर नड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मेरी और सुखबीर सिंह बादल से बातचीत हुई है। हमारा उनसे गहरा संबंध है। शिरोमणि अकाली दल व भाजपा का गठबंधन मजबूत है। भाजपा-शिअद गठबंधन नहीं टूटेगा। वहीं नड्डा ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ में भी माथा टेक आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा, सांसद श्वेत  मलिक, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, राजिंदर मोहन छीना,नरेश महाजन आदि उपस्थित थे। 

 भारी बारिश के बावजूद भाजपाइयों ने नड्डा का फूलों से वर्षा कर किया स्वागत

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी.नड्डा को अपना पद भार संभालने के बाद ने गुरु नगरी पहुंचने पर आज जिला भाजपा के प्रधान नरेश महाजन की अध्यक्षता में सैंकड़ों कार्यकत्र्ता ने भारी बारिश के बावजूद न्यू अमृतसर के गोल्डन गेट पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सांसद श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, राजिंदर मोहन छीना, राजेश हनी, राकेश गिल, केवल गिल आदि थे।  इस मौके पर नड्डा को गदा व दोशाला पहना कर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद जे.पी. नड्डा गोल्डन गेट से कार्यकर्ताओं के विशाल समूह के साथ हयात होटल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की कोर कमेटी व जिला कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इस तरह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के समूह पदाधिकारी, मोर्चा, सैलों के प्रधान, शक्ति केन्द्र प्रमुखों व बूथ इंचार्जों के सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया। इस अवसर पर लविन्दर बंटी, हैप्पी नैय्यर रोमी चोपड़ा आदि मौजूद थे।  

जब पायलट जिप्सी स्टार्ट नहीं हुई तो लगना पड़ा धक्का
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जब श्री दरबार साहिब से माथा टेकर वापस जाने लगे तो चल रही पायलट जिप्सी स्टार्ट नहीं हुई और पुलिस वाले पायलट जिप्सी धक्का लगाकर स्टार्ट करने लगे। इस पर नड्डा देखते रहे। क्या पंजाब सरकार की पुलिस गाडिय़ां इस तरह होगी तो पुलिस क्या कर सकेगी।  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!