पति की देखभाल के लिए PGI गई थी महिला, घर से लाखों के गहने चोरी

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Jan, 2021 10:48 AM

jewelry worth lakhs stolen from home

पी.जी.आई. में दाखिल बीमार पति की देखभाल के लिए गई महिला के मकान के ताले तोड़ चोर सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

चंडीगढ़ (सुशील) : पी.जी.आई. में दाखिल बीमार पति की देखभाल के लिए गई महिला के सैक्टर-44 स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घर में काम करने आई महिला ने चोरी की सूचना उसे दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद  सैक्टर-44 निवासी अर्चना की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

सैक्टर-44 निवासी अर्चना ने बताया कि उसका पति बीमार होने के कारण पी.जी.आई. में दाखिल है। वह रविवार को घर को ताला लगाकर चाबी पड़ौसी को देकर पी.जी.आई. में पति के पास आ गई। अगले दिन नौकरानी घर की सफाई करने आई तो मकान के ताले टूटे हुए पाए। अर्चना पी.जी.आई. से घर पहुंची तो कमरों के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!