मां को याद कर भावुक हुए Jazzy b, तस्वीर सांझी कर लिखी यह बात

Edited By Vatika,Updated: 20 Dec, 2020 02:45 PM

jazzy b got emotional after remembering her mother

पंजाबी गायक जैजी बी सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहते हैं।

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक जैजी बी सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपने परिवार के साथ तस्वीरें सांझी करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी माता जी के साथ एक तस्वीर सांझी की है, जिसके साथ खास संदेश भी लिखा है।

 

जैजी बी तस्वीर सांझी करते लिखते हैं, ‘यकीन नहीं होता कि हमें छोड़ कर गए आपको 10 साल बीत चुके हैं...आपको हर दिन याद करते हैं... मां।’ बता दें कि जैजी बी के माता -पिता इस दुनिया में नहीं हैं। जैजी अपने मां-बाप को बेहद प्यार करते थे। उन्होंने अपनी बाज़ू पर अपने पिता का टैटू बनवाया हुआ है और मां के हाथ का टैटू भी उनकी गर्दन पर है। जैजी बी अपनी पत्नी और अपने 2 बच्चों के साथ कनाडा में रहते हैं।

किसान आंदोलन के दौरान जैज़ी बी सोशल मीडिया पर खुल कर सामने आ रहे हैं और किसानों के समर्थन में दिन -रात पोस्ट सांझी करते हैं। हाल ही में जैजी बी के भांजे चमकौर दोसांझ ने बताया था कि वह कनाडा से दिल्ली किसानों का समर्थन करने पहुंच रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!