Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 Mar, 2026 12:28 AM

जालंधर के बीएमसी चौक पर एक बुजुर्ग की सतर्कता ने शातिर चोर की सोची-समझी साजिश नाकाम कर दी।
जालंधर: जालंधर के बीएमसी चौक पर एक बुजुर्ग की सतर्कता ने शातिर चोर की सोची-समझी साजिश नाकाम कर दी। होशियारपुर के कुलदीप सिंह अपनी बीमार समधी की दवाई लेने जालंधर आए थे। वे बस स्टैंड से ई-रिक्शा में सवार हुए, तभी उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ा।
ई-रिक्शा में पहले से मौजूद दो युवकों में से एक, लक्की नाम का युवक, कुलदीप की जेब साफ करने की कोशिश करने लगा। लक्की ने कुलदीप की जेब तीन बार छेड़ी और तीसरी बार 1,700 रुपए निकालकर गद्दी के नीचे छुपा दिए।
कुलदीप ने तुरंत शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद और पीसीआर गाड़ी के पहुंचते ही लक्की को पकड़ लिया गया। वहीं उसका साथी भागने में सफल रहा। पूछताछ में लक्की ने नशे की लत और अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here