Jalandhar Powercut: शहर में बंद रहेगी बिजली, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

Edited By Vatika,Updated: 05 May, 2026 09:21 AM

jalandhar powercut

शहरवासियों के लिए जरूरी सूचना है कि आज बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित रहेगी।

जालंधर: शहरवासियों के लिए जरूरी सूचना है कि आज बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य के चलते शहर और आसपास के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली 
मिली जानकारी के मुताबिक कोट सदीक सब-स्टेशन से चलने वाले 11 केवी धालीवाल फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस दौरान गाखल, गिल, सफीपुर, वडाला, सहझांजी और गांव धालीवाल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 KV बस्ती नौ और बस्ती गुजां फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते बस्ती नौ, निजातम नगर, कार बाजार रोड, दयाल नगर, गणेश नगर, लांबा बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला, मंजीत नगर और दिलबाग नगर जैसे इलाकों में 4 घंटे तक पावर कट रहेगा।

लोगों से खास अपील 
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। साथ ही गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था भी पहले से कर लें। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!