Edited By Kalash,Updated: 10 Sep, 2025 06:04 PM

जालंधर के युवक की कपूरथला में बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।
कपूरथला : जालंधर के युवक की कपूरथला में बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इमाम हुसैन (30) निवासी चिट्टी गांव जालंधर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि औजला जोगी गांव के पास धारीवाल दोना जाने वाली सड़क पर राहगिरों ने शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवा दिया है। इसे लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। वहीं इसे लेकर आगे की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आपोरियों को जल्द काबू किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here