कांग्रेस व अकाली दल के पुराने नेताओं के दम पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा

Edited By Vatika,Updated: 06 Mar, 2023 10:09 AM

jalandhar lok sabha election

कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।

लुधियाना (हितेश): कांग्रेसी एम.पी. संतोख चौधरी के निधन की वजह से जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर पंजाब की सभी सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसके चलते भाजपा द्वारा कांग्रेस व अकाली दल के पुराने नेताओं के दम पर चुनाव लडऩे की तैयारी की जा रही है।

इसका सबूत भाजपा द्वारा हलका इंचार्ज लगाने को लेकर किए गए फैसले के रूप में सामने आया है। इनमें भाजपा के पुराने नेताओं तीक्ष्ण सूद व अरुणेश शाकर को छोड़कर बाकी सभी कांग्रेस व अकाली दल के पुराने नेताओं को जगह दी गई है जो कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। इसमें पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल, बलबीर सिद्धू, राणा सोढी, पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, प्रेम मित्तल, जगदीप सिंह नकई, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, बलविंदर सिंह लाडी, दलबीर सिंह वेरका के अलावा परमिंदर बराड़ के नाम शामिल हैं। इनमें से कइयों को हाल ही में भाजपा द्वारा स्टेट लैवल पर पदाधिकारी भी बनाया गया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के साथ जिला जालंधर के इंचार्ज लगाए केवल ढिल्लों भी कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।  

उम्मीदवारों की घोषणा से पहले हलका इंचार्ज लगाने पर जोर 
जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भले ही अभी तक किसी भी पार्टी द्वारा उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई लेकिन इंचार्ज लगाने का काम उपचुनाव की घोषणा से पहले ही पूरा कर लिया गया है।इसकी शुरूआत भाजपा द्वारा केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की नियुक्ति के रूप में की गई। इसके अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल आदि केंद्रीय मंत्री भी जालंधर का दौरा कर चुके हैं। उधर, कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जालंधर का इंचार्ज लगाया गया है। जहां तक अकाली दल का सवाल है, सुखबीर बादल व हरसिमरत बादल द्वारा भी जालंधर का दौरा किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!