Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Feb, 2026 06:30 PM

पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पुलिस ने कांग्रेस के एस.सी. विंग के कन्वीनर गुरकीर्तन सिंह कालू को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कालू को उस समय पकड़ा गया जब वह...
गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पुलिस ने कांग्रेस के एस.सी. विंग के कन्वीनर गुरकीर्तन सिंह कालू को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कालू को उस समय पकड़ा गया जब वह श्मशानघाट परिसर में नशा कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद की। पुलिस ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हेरोइन की मात्रा और उसके स्रोत की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी नशा तस्कर गिरोह से संबंध तो नहीं है।
वहीं उक्त नेता की गिरफ्तारी के बाद जिले में सियासत गरमा गई है। कुछ लोग कालू को किसी बड़े नेता का करीबी बता रहे हैं, जबकि कुछ उसे अन्य कांग्रेसी नेताओं से जोड़ रहे हैं।