Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 07:26 PM

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में मंगलवार को एक सड़क हादसे के बाद इनोवा कार मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के मालिक समेत कई वाहन इसकी चपेट में आए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेकाबू इनोवा दुकान की सीढ़ियों की रेलिंग से टकराने के बाद जाकर रुकी।...
जालंधर: जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में मंगलवार को एक सड़क हादसे के बाद इनोवा कार मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के मालिक समेत कई वाहन इसकी चपेट में आए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेकाबू इनोवा दुकान की सीढ़ियों की रेलिंग से टकराने के बाद जाकर रुकी। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब एक KIA कार की इनोवा से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद इनोवा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे स्थित बीकानेर स्वीट्स में जा घुसी। दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी भी इनोवा की चपेट में आ गई। इस दौरान दुकान के मालिक भी इसकी चपेट में आ गए और उन्हें पसलियों तथा पैर में चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल दुकान मालिक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे में शामिल इनोवा का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी के जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन लक्की रंधावा द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।