जिमखाना क्लब चुनाव की तैयारी तेज, 3500 सदस्यों ने चुकाया बकाया, आज आखिरी मौका

Edited By Kalash,Updated: 13 Aug, 2026 01:24 PM

jalandhar gymkhana club

जालंधर जिमखाना क्लब में आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जालंधर : जालंधर जिमखाना क्लब में आगामी चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार वोटिंग के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा बकाया बिल जमा करवाए जा रहे हैं। इस दौरान 3500 सदस्यों ने बकाया जमा करवा दिया है और 1000 के करीब सदस्यों का बकाया अभी बाकी है।

बता दें कि आज यानि 13 अगस्त बकाया जमा करवाने की आखिरी तारीख है। इसके बाद सिर्फ उन मैंबरों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होगा जिन्होंने बकाया क्लीयर कर लिया है। इस कारण आज बकाया भुगतान का आखिरी मौका होने के कारण सदस्यता और वोटर लिस्ट को लेकर हलचल बढ़ गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!