जालंधरः घई फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर

Edited By Pardeep,Updated: 23 Feb, 2020 03:58 AM

jalandhar fire in ghai furniture warehouse

जालंधर के नकोदर रोड के पास शनिवार रात घई फर्नीचर के गोदाम में आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार आग करीब दो बजकर दस मिनट पर लगी। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग पंद्रह गाड़ियां मौके ...

जालंधर(सोनू महाजन): जालंधर के नकोदर रोड के पास शनिवार रात घई फर्नीचर के गोदाम में आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार आग करीब दो बजकर दस मिनट पर लगी। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग पंद्रह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग चौथी मंजिल में लगी है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!