Jalandhar : Bikaner Sweets की दुकान पर वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Aug, 2026 01:13 PM

jalandhar crime news

पीड़ित दुकानदार गणेश ने बताया कि शटर उखड़ा हुआ था और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था.....

जालंधर(सोनू): महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला थाना 7 के अधीन आते इलाके से चोरी का सामने आया है। जहां गढ़ा रोड़ पर स्थित बिकानेर स्वीट्स एंड बेकर की दुकान को देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। घटना का दुकानदार को आज सुबह दुकान खोलने के दौरान पता चला। दरअसल, चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़ित दुकानदार गणेश ने बताया कि शटर उखड़ा हुआ था और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और दुकान की तिजौरी से नगदी व डी.वी.आर. गायब थे। जिसके बाद दुकानदार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार तिजौरी से चोर 92 हजार की नगदी और डी.वी.आर. लेकर फरार हो गए। गणेश के अनुसार वह देर रात 11 बजे दुकान बंद करके गए थे। इस दौरान आज सुबह भाई को दुकान खोलने के लिए कहा और भाई ने दुकान पर देखा कि शटर टूटा हुआ था। वहीं पुलिस ने दुकान ना खोलने की अपील की और फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलविंदर पाल ने बताया कि उन्हें दुकान पर चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर आकर देखा कि चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़कर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार फारेंसिक टीम द्वारा फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई की जा रही है। उनकी टीम द्वारा आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे है। दुकानदार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!