Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2026 05:31 PM

ऐतिहासिक जोड़ मेले और राजनीतिक कॉन्फ्रेंस के दौरान अमन-कानून बनाए रखने
बाबा बकाला साहिब: ऐतिहासिक जोड़ मेले और राजनीतिक कॉन्फ्रेंस के दौरान अमन-कानून बनाए रखने के लिए 5 जिलों की पुलिस और पी.ए.पी. की 2 कमांडेंट टीमें तैनात की जाएंगी। इस दौरान तहसील कॉम्प्लेक्स पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। सब-डिवीजन बाबा बकाला साहिब के डी.एस.पी. सुखपाल सिंह और थाना ब्यास के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को मेले वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रूट में बदलाव रहेगा।
बदले गए ट्रैफिक रूट:
- अमृतसर से जालंधर: मानावाला → तरनतारन बाईपास → गोइंदवाल साहिब → करतारपुर → कपूरथला।
- जालंधर से बटाला: सुभानपुर → नडाला → रड़ामोड़ → श्री हरगोबिंदपुर साहिब।
- बटाला से जालंधर: श्री हरगोबिंदपुर साहिब → टांडा के रास्ते ट्रैफिक भेजा जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए इन बदले हुए रूटों का इस्तेमाल करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।