सोनिया की वापसी पर बोले जाखड़, 'संकट के समय कड़े उपाय करना अनिवार्य'

Edited By Vatika,Updated: 16 Aug, 2019 08:35 AM

jakhar spoke on sonia s return

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का फिर से अध्यक्ष बनाए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा है

जालंधर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का फिर से अध्यक्ष बनाए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि संकट के समय कड़े उपाय करना अनिवार्य होता है। उन्होंने माना कि पार्टी इस समय संकट के दौर से गुजर रही है परन्तु यह समय स्थायी रहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को हुई बैठक में पार्टी ने उन्हें तथा कुछ अन्य कांग्रेस प्रधानों को अपने विचार रखने के लिए कहा था। 

जाखड़ ने कहा कि मैंने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं से बात की तो सभी ने कहा कि सोनिया का नेतृत्व सभी को स्वीकार्य है। जब उनसे पूछा गया कि सोनिया गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वापसी को लेकर कई विपक्षी दलों ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, तो उन्होंने कहा कि सोनिया की वापसी से यह नहीं पता चलता कि कांग्रेस में खालीपन है बल्कि सोनिया को वापस लाने से यह पता चलता है कि परिस्थितियां गंभीर हैं, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा अब कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर फिर से हमला नहीं करेगी, जाखड़ ने कहा कि भाजपा ने डा. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए भी गांधी परिवार पर हमले करते हुए कहा था कि मनमोहन सिंह को गांधी परिवार चला रहा है। यह केवल सोनिया गांधी ही हैं जो पार्टी की समस्याओं को दूर करते हुए कांग्रेस में मजबूती ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में यह बात जाती है कि देश भर में उसके समर्थकों की संख्या काफी अधिक है तथा गली-गली में कांग्रेस कार्यकत्र्ता बसता है परन्तु उसे उत्साहित करने की जरूरत है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!