फिल्म के पोस्टर पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर लगाने वाले प्रोड्यूसर ने माफी मांगी

Edited By swetha,Updated: 01 Sep, 2019 08:23 AM

ishq my revision movie poster

फिल्म ‘इश्क माई रिलीजन’ के पोस्टर पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर लगाने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एतराज के बाद फिल्म प्रोड्यूसर गुरदीप सिंह ढिल्लों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख जगत से माफी मांगी है।

अमृतसर(दीपक): फिल्म ‘इश्क माई रिलीजन’ के पोस्टर पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर लगाने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एतराज के बाद फिल्म प्रोड्यूसर गुरदीप सिंह ढिल्लों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख जगत से माफी मांगी है।

इस संबंध में सचिव मनजीत सिंह बाठ ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था। प्रोड्यूसर ढिल्लों ने कमेटी के दफ्तर पहुंच भाई लौंगोवाल के नाम माफी पत्र दिया, जिसमें उन्होंने अपनी गलती मान ली है। ढिल्लों ने माफीनामे में लिखा है कि उनकी मंशा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!