Jalandhar: उद्योगपति ने किया लाखों रुपयों का फर्जीवाड़ा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Radhika Salwan,Updated: 25 Jun, 2024 12:36 PM

industrialist committed fraud of lakhs of rupees police registered a case

पंजाब के जालंधर में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 2 मालिकों पर ठगी का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ 9 लाख रुपए की ठगी के चलते मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के जालंधर में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 2 मालिकों पर ठगी का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ 9 लाख रुपए की ठगी के चलते मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रीयल एस्टेट एरिया में पड़ते प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिकों ने हैंडटूल्स बनाने वाली कंपनी को ठगा है। बता दें कि पीड़ितों ने कंपनी को ऑर्डर दिया था और एडवांस के चलते 9 लाख रुपए भी दिए थे, लेकिन इसके बाद न तो ऑर्डर तैयार हुआ और न ही उनके पैसे वापिस दिए गए। जिसके बाद कंपनी के मालिकों के खिलाफ फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया है। 

थाना रामामंडी के अधीन आते सूर्या एनक्लेव के रहने वाले पीड़ित का कहना है कि वह इंडस्ट्रीयल एस्टेट में पार्टनर है और हैंडटूल्स बनाने का काम करता है। वह 2021 में आरोपी कंपनी के मालिकों से मिला था। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी कंपनी के लिए 3100 बैंच वाइस बनवाने थे, जिसके चलते उक्त आरोपियों के साथ उसकी डील भी हुई थी। बता दें कि आरोपियों को टोटल 31.26 लाख देने थे।  

पीड़ित बताता है कि उसने आरोपी कंपनी के बैंक खाते में 18 फरवरी 2021 को 1 लाख रुपए, 23 मार्च 2021 को 3 लाख, 23 जुलाई 2021 को 3 लाख और 6 अगस्त 2021 को 2 लाख रुपए (कुल 9 लाख) ट्रांसफर किए थे, लेकिन अगस्त तक उनका आर्डर तैयार नहीं किया गया था। जब आरोपियों से पूछा गया तो उन्होंने बता को घूमाना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। 

शीघ्र ही पुलिस आरोपियों को नोटिस जारी करेगी और पूछताछ में शामिल करेगी, लेकिन अगर वह जाच में मदद नहीं करेंगे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!