Jalandhar : सी.एम. मान के नए घर का प्रदर्शनकारियों ने किया घेराव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jun, 2024 08:17 PM

jalandhar protesters surrounded cm mann s new house

पंजाब सी.एम. भगवंत मान के जालंधर में लिए गए किराए के मकान में गृह प्रवेश से पहले विवाद पनप गया है। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है, जिसका आज गृह प्रवेश था।

जालंधर : पंजाब सी.एम. भगवंत मान के जालंधर में लिए गए किराए के मकान में गृह प्रवेश से पहले विवाद पनप गया है। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है, जिसका आज गृह प्रवेश था। लेकिन सी.एम. मान के आज गृह प्रवेश से पहले ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि आज सी.एम. के गृह प्रवेश से पहले वैटर्नरी फार्मासिस्ट यूनियन ने मोर्चा खोल दिया और सी.एम. के आवास को घेरने पहुंच गए। सी.एम. आवास के बाहर बड़ी संख्या में कांट्रैक्ट कर्मचारी इकट्ठा हो गए तथा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा सी.एम. आवास के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया ताकि प्रदर्शनकारी कोई नुक्सान न पहुंचा सके। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार न तो उन्हें पक्का कर रही है व न ही वेतन में बढ़ौतरी कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने उन्हें पक्का करने का वादा किया था, वह वायदा आज तक पूरा नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है।  जिक्रयोग्य है कि वेटरनरी फार्मासिस्ट कर्मियों ने  मांगों को लेकर करीब 10 दिन पहले ही यूनियन ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। जिसके चलते आज यूनियन ने सी.एम. आवास का घेराव किया। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!