MLA महेंद्र भगत को पंजाब सरकार सौंपने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगा यह अहम पद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Sep, 2024 06:57 PM

a big responsibility to mla mahendra bhagat

जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर से 'आप' विधायक महेंद्र भगत को पंजाब सरकार बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। जानकारी अनुसार महिंद्र भगत को पंजाब सरकार कल कैबिनेट में शामिल कर मंत्री पद सौंपने जा रही है।

जालंधर : जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर से 'आप' विधायक महेंद्र भगत को पंजाब सरकार बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। जानकारी अनुसार महिंद्र भगत को पंजाब सरकार कल कैबिनेट में शामिल कर मंत्री पद सौंपने जा रही है। बता दें कि चुनावों से पहले ही सी.एम. मान ने जालंधर के लोगों से यह वायदा किया था कि आप एक बार उनके उम्मीदवार महिंद्र भगत को जीत दिलवा कर विधानसभा भेजें और वह उन्हें मंत्री पद देंगे। 

जिक्रयोग्य है कि जालंधर के लोगों से किया वायदा पंजाब के सीएम मान अब कल पूरा करने जा रहे हैं। जानकारी अनुसार कल महेंद्र भगत को पंजाब कैबिनेट में शामिल कर मंत्री पद सौंपा जाएगा। इस तरह से जालंधर वेस्ट के लोगों के साथ किया सीएम का एक और वायदा पूरा होगा।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!