Edited By Kalash,Updated: 15 Jan, 2023 12:18 PM

करोड़ों के इंडस्ट्रियल प्लांट घोटाले का मामला गर्मयाया हुआ है
चंडीगढ़ : करोड़ों के इंडस्ट्रियल प्लाट घोटाले का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में एक महिला आई.ए.एस. अधिकारी का नाम सामने आया है। इसी बीच खबर सामने आई है कि इस मामले में बादल सरकार के ओ.एस.डी. का नाम भी शामिल है। बादल परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले सुखदीप सिंह जो कि औद्योगिक विभाग में सी.जी.एम. एस्टेट एंड फाइनेंस के पद पर तैनात हैं। वह एफ.आई.आर. में नाम आने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं।
एफ.आई.आर. में नामजद कथित आरोपियों की सूची में सुखदीप सिंह का नाम लिखा है। आपको बता दें कि वह अकाली सरकार के दौरान पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल के ओएसडी थे। गत दिनों सुखबीर सिंह बादल द्वारा इंडस्ट्रियल प्लांट घोटाले को लेकर की गई गिरफ्तारी की निंदा की गई थी। अब उनके ओएसडी का नाम सामने आने पर सुखबीर बादल द्वारा गिरफ्तारी पर किए गए निंदनीय बयानों पर कई सवाल उठ रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here...