15 करोड़ की हैरोइन और लाखों की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2019 03:59 PM

indian smuggler arrested with heroin worth 15 crores

बी.एस.एफ और सी.आई.ए. जालंधर ने संयुक्त रुप से चलाए ऑपरेशन में एक भारतीय तस्कर से 3 किलो हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजर में 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जालंधर: जालंधर पुलिस और सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब स्मगलिंग के केस में फरार चल रहे एक नौजवान को 3 किलो हैरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित काबू किया गया।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-1 और थाना बस्ती बावा खेल ने बीते दिन गिरफ्तार किए तीन तस्करों के एक और साथी को 15 करोड़ की हैरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान चरनजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र मक्खन निवासी जिला फिरोजपुर के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इस दौरान सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए फिरोजपुर गई थी। यहां मुखबीर खास से सूचना मिली कि चरनजीत सिंह अपने रिश्तेदार के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर मुकद्दमे में नामजद अपनी और अपने पिता की जमानत करवाने के लिए जालंधर कचहरी की तरफ आ रहा है।

इसके बाद एस.आई. हरमिंदर सिंह इंचार्ज द्वारा सी.आई.ए. स्टाफ-1 और थाना बस्ती बावा खेल जालंधर की एक अन्य स्पैशल टीम तैयार की गई और वडाला चौंक पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी की निशानदेही पर ए.डी.सी.पी. नार्कोटिक्स सेल हरप्रीत सिंह बैनीपाल की मौजूदगी में चरनजीत के खेत से तीन किलो हैरोइन बरामद की गई। इसके बाद आरोपी चरनजीत से 2 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!