जन्माष्टमी की रात मंदिर के पास ही हो गई बड़ी वारदात, पुलिस पर भी फायरिंग, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 17 Aug, 2025 11:04 AM

incident near temple on night of janmashtami

इसके अलावा पुलिस ने आरोपी निखिल चाहल उर्फ ग्वाला तथा उसके साथी आरोपी ब्रिकमजीत सिंह को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के कब्जे में से एक पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

अमृतसर (जशन): थाना छेहरटा के अंतर्गत आते इलाके खंडवाला की धक्का कालोनी में शनिवार को देर शाम 8:30 बजे के लगभग उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां पर पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए और एक पक्ष के लोगों द्व‌ारा 2 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना से पहले उक्त इलाके में जहां पूरी चहल-पहल आंकी जा रही थी, वहीं गोलियां चलने के बाद वहां का इलाका सुनसान हो गया। हर ओर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। दो गोलियां लगने से दूसरे गुट के सुखिवन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा निवासी मोहिनी पार्क गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके एक अन्य साथी अमृतपाल सिंह के भी हाथ पर गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवा दिया है।

पता चला है कि जन्माष्टमी को लेकर थाना छेहरटा के एस.एच.ओ. विनोद शर्मा खंडवाला इलाके में गश्त पर ही थे, तो सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और गोलियां चलाने वाले निखिल उर्फ ग्वाला को पकड़ना चाहा, तो इस पर आरोपी निखिल चाहल उर्फ ग्वाला ने मौके से फरार होने की कोशिश करते हुए पुलिस कर्मियों पर ही 4-5 गोलियां चला दी। इस पर इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने भी तत्पर्ता दिखाते हुए जवाबी गोली चलाई, जो आरोपी निखिल की टांग पर लगी, जिसे बाद में गिरफ्तार करके अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी निखिल चाहल उर्फ ग्वाला तथा उसके साथी आरोपी ब्रिकमजीत सिंह को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के कब्जे में से एक पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे डी.सी.पी (इन्वेस्टीगेशन) रविन्द्रपाल सिंह संधू, ए.सी.पी वेस्ट शिवदर्शन सिंह संधू के अलावा एस.एच.ओ छेहरटा इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि प्रांरभिक जांच में पता चला है कि जो दोनों गुट आपस में भिड़े है, उनमें किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इस बात को लेकर जन्माष्टमी के दिन पर धक्का कालोनी स्थित मंदिर के पास ही इन दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ और फिर गोलियां चली। वहीं मौके पर कुछ प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि अगर एस.एच.ओ. खुद जल्द ही मौके पर आकर तुरंत कार्रवाई ना करते, तो फिर एक बड़ी गैंगवार घटित हो जाती और काफी जानी-माली नुक्सान हो सकता था।

पुलिस अधिकारी रविन्द्रपाल सिंह संधू तथा शिवदर्शन सिंह संधू ने बताया कि खंडवाला के धक्का कालोनी के पास ही मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर खासी चहल-पहल थी। इस दौरान देर शाम 8:30 बजे दो गुटों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ और 4-5 गोलियां निखिल चाहल उर्फ ग्वाला व उसके साथियों ने चलाई। इनमें से दो गोलियां मोहनी पार्क निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के पेट में लगी और एक गोली सुक्खा के साथी अमृतपाल सिंह के हाथ पर लगी है।

खास बात यह है कि जब गोलियां चलाने वाले निखिल चाहल निवासी ग्वालमंडी को पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने काबू करना चाहा तो निखिल तुरंत ही वहां बनी पार्क को लांघ कर पुलिस टीम पर ही 4-5 गोलियां चलाई। इस पर पुलिस ने जवाबी फायर किया, जो आरोपी निखिल की टांग पर लगा और फिर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना छेहरटा की पुलिस ने फिलहाल आरोपी निखिल चाहल, ब्रिकमजीत सिंह व उसके 7 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर दिया है।

पुलिस अधिकारी संधू ने बताया कि आरोपी निखिल चाहल उर्फ ग्वाला निवासी ग्वाल मंडी पर पहले से ही अपराधिक केस दर्ज है, जिसमें हत्या व हत्या प्रयास जैसे संगीन मामले भी शामिल है। एस.एच.ओ. विनोद शर्मा ने बताया कि शेष आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमे बनाकर छापामारी की जा रही है। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफत में होंगे। पुलिस ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा की हालात अभी काफी गंभीर बनी हुई है और वो फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के साथ लड़ रहा है। वहीं अमृतपाल सिंह को भी इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!