Edited By Kamini,Updated: 26 Aug, 2026 03:56 PM

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
फाजिल्का: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे भारी मात्रा में लाहन बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का में ई-रिक्शा के जरिए अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों को फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर बाधा टी-प्वाइंट के पास नाकाबंदी के दौरान काबू किया, जिनके कब्जे से 2 कैन बरामद हुए। इनमें कैन में 64 बोतल देसी लाहन बरामद की गई है।
आरोपियों की पहचान शंकर पुत्र महावीर प्रसाद निवासी सैनिया रोड और बलवीर कुमार पुत्र भगवान दास निवासी झीवरां मोहल्ला, फाजिल्का के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नाकाबंदी के दौरान उन्हें एक ई-रिक्शा आता हुआ दिखाई दिया, जिसमें ड्राइवर सहित 2 लोग सवार थे। इस दौरान तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लाहन बरामद की गई। जांच दौरान सामने आया है कि आरोपी इस अवैध शराब को जलालबाद के सुखेरा बोदला से फाजिल्का लेकर आए थे और इसे फाजिल्का की अन्नी दिल्ली में एक महिला को डिलीवर करना था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here