Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Dec, 2022 10:09 AM

थाना खालड़ा के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी को साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहे थे, ताकि शरारती तत्वों को काबू किया जा सके।
तरनतारन(रमन): छापेमारी की मदद से 2 थानों की पुलिस ने 2 धंधेबाजों से अवैध शराब, लाहन, भट्ठी बरामद की है। 1 धंधेबाज की गिरफ्तारी हो चुकी है व दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों धंधेबाजों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
थाना खालड़ा के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी को साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहे थे, ताकि शरारती तत्वों को काबू किया जा सके। इस बीच पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अवतार सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी राजोके नामक व्यक्ति अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी छापेमारी करते हुए टी. प्वाइंट राजोके नजदीक पहुंची। वहां से पुलिस पार्टी ने अवतार सिंह को गिरफ्तार करते हुए 1,750 किलो लाहन, 15,000 एम.एल. अवैध शराब व 1 भट्ठी बरामद की। इसी तरह थाना वल्टोहा के ए.एस.आई. सविंदरपाल सिंह ने नाथा सिंह उर्फ भागू पुत्र कुलवंत सिंह निवासी आसल उताड़ से 90 किलो लाहन बरामद की। नाथा सिंह नामक आरोपी मौके से फरार नजर आया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here