दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ I.N.D.I.A. का प्रदर्शन, नम आंखों से CM Mann ने कही ये बात

Edited By Kamini,Updated: 30 Jul, 2024 04:49 PM

i n d i a  s demonstration against kejriwal s arrest in delhi

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंचे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में I.N.D.I.A. ब्लॉक जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंचे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में I.N.D.I.A. ब्लॉक जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी 'आप' के नेताओं सहित मौजूद है। इसके अलावा इस धरने में 9 पार्टियों के नेता शामिल हुए। ये प्रदर्शन शाम 5 बजे तक चलेगा। 

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि बीजेपी द्वारा अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में जेल में बंद करने के खिलाफ  I.N.D.I.A.  गठबंधन एकजुट हुआ है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल 50 हो गया है। उनकी हालत चिंताजनक है। उनके पेट में टीके लगाए जाते हैं। सीएम मान ने कहा कि अभी भी बीजेपी में हंकार है, जिसे जल्दी ही तोड़ा जाएगा। मोटरसाइकिल चोर गिरोह, स्कूटर चोर व अन्य कई चोर गिरोह सुने लेकिन बीजेपी ऐसी है जोकि पार्टियां चुराती हैं। इन्होंने शिव सेना का तीरकमान चुरा लिया, शरद पंवार की घड़ी चुरा ली, चोटाला की 2 चप्पलें चुरा ली है। इनके साथ जो भी आता ही उसे ये खा जाते हैं। इनसे बचकर रहना चाहिए। ये अकाली दल को भी खा गए। अब कहां है अकाली दल की तकड़ी बीजेपी उसे खा गई। ये देश चुराने वाले लोग और हमलोग देश बचाने वाले देश हैं

पंजाब में बच्चों से भरी School Bus के साथ बड़ा हादसा, सड़क पर बिछ गई ला+शें...

सी.एम. मान कहा कि वह एक मास्टर के बेटे हैं और उनके दादा कभी सरपंच तक नहीं बने। यहां तक पंचायत का मैंबर तक नहीं बना। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बना दिया। पंजाब का बॉर्डर पाकिस्तान के साथ लगता है। यहां पर आए दिन जवानों के शव आते हैं। कभी कारगिल से जम्मू के बॉर्डर से तिरंगे में लिपटी हुई पंजाब के बेटों के शव आते हैं। बॉर्डर एरिया की स्टेट का मुख्यमंत्री बना रखा है एक आम आदमी को। दिल्ली में सरकारी स्कूल इतने अच्छे बन गए और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो गई। प्राइवेट स्कूल वाले बीजेपी वालो के पास गए और कहने लगे कि हमारे स्कूल में बच्चे कम हो गए। सरकारी स्कूल अच्छे बनाने के पर बीजेपी ने मनीष सिसोदिया को जेल में भेज दिया। इसके बाद केजरीवाल ने अस्पतालों को अच्छा बना दिया, लोग सरकारी अस्पतालों में जाने लगे और प्राइवेट अस्पतालों का काम कम हो गया। जहां पर केजरीवाल जाते हैं वहां पर बीजेपी का सुपड़ा साफ हो जाता है। 

Punjab:Train में बम की सूचना देने वाला Arrest, पौने 7 घंटे बाद गाड़ी अहमदाबाद रवाना

सी.एम. मान ने नम आंखों से कही ये बात

सी.एम. मान ने नम आंखों से कहा कि अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए कौन सी कोर्ट जाएं। उनका कसूर क्या था। उन्होंने सिर्फ अच्छे सरकारी स्कूल बनाएं, सरकारी अस्पताल बनाएं, गली मोहल्लों में आम आदमी पार्टी क्लीनिक बनाएं, बिजली मुफ्त कर दी। गरीब लोगों के बारे में सोचा। अरविंद केजरीवाल का कसूर क्या है। सी.एम. ने कहा कि पीएम मोदी अब कहते हैं कि उनका गला दबाने की कोशिश की जा रही है। जो पहले कहते थे कि उन्हें कोई नहीं दबा सकते। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में पी.एम. मोदी से कहा कि, ''15 लाख की रकम लिखता हूं तो स्याही सूख जाती है, काले धन के बारे में सोचता हूं तो पेंसिंल रुक जाती है, हर बात ही झूमला निकली कि मोदी साहिब... अब तो ये भी शक है क्या चाय बनानी आती है...। हमें ये भी झूठ लगता है। आम आदमी पार्टी जंतर मंतर के धरनों से रामलीला की ग्राउंडों से निकली हुई पार्टी है। इस पार्टी ने आम लोगों को मंत्री, एमएलए, एमपी व मुख्यमंत्री बना दिया है। ये पार्टी आम लोगों के बारे में सोचती है। इसके बाद सी.एम. माने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना भाषण समाप्त किया।

गौरतलब है कि 'आप' सांसद संजय सिंह ने 29 जुलाई को बताया था कि आंदोलन का मकसद न्याय की मांग करना और केजरीवाल के नेतृत्व का समर्थन करना है। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पार्टी उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा कर रही है कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की ओर से प्रमोद तिवारी और गौरव गोगोई, एनसीपी (शरद गुट) की ओर से शरद पवार, डीएमके की ओर से ए राजा, शिवसेना (यूबीटी) से संजय राउत और सीपीआई के महासचिव डी राजा जंतर-मंतर पर मौजूद हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जैसे दलों का भी समर्थन मिला है।

जानें मामला :

आपको बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेज दिया था। सीबीआई ने केजरीवाल को शराब नीति में भ्रष्टाचार केस गिरफ्तार किया। इसमें उन्हें 26 जून को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सी.एम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी। वहीं, ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उन्हें 31 जुलाई तक हिरासत में भेजा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!