शराब के नशे में पति की हैवानियत! दोस्त ने पत्नी के साथ ..., होश उड़ा देगा मामला

Edited By Urmila,Updated: 30 Aug, 2026 09:06 AM

husband s brutality while drunk

एक विवाहिता के साथ उसके पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने और पति के दोस्त द्वारा कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें करने का बेहद संगीन मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): एक विवाहिता के साथ उसके पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने और पति के दोस्त द्वारा कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें करने का बेहद संगीन मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर पति और उसके दोस्त ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के बयानों और पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी पति नवीन कुमार और उसके साथी शुभम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 2 मार्च 2011 को नवीन कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति रोजाना अत्यधिक शराब पीकर आता था और उसकी मर्जी के बिना जबरन शारीरिक संबंध बनाता था, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी।

पीड़िता के अनुसार, बीते 10 नवंबर 2025 की रात उसका पति नवीन अपने दोस्त शुभम के साथ बैठकर घर में शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान आरोपी शुभम विवाहिता के कमरे में दाखिल हो गया और उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया और तुरंत अपने पति नवीन कुमार को शुभम की इस घिनौनी करतूत के बारे में बताया, तो पति ने दोस्त को डांटने के बजाय उल्टा पीड़िता पर ही हमला बोल दिया। दोनों आरोपियों (नवीन और शुभम) ने मिलकर पीड़िता की जमकर पिटाई की और उसे रात के वक्त घर से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद उसे दोबारा घर के अंदर खींचकर दोनों ने फिर से बेरहमी से पीटा।

अगली सुबह जैसे ही दिन निकला, पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पड़ोसियों के मोबाइल फोन से अपने मायके परिवार को फोन किया और पूरी आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी पीड़िता को ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाकर अपने घर ले आए। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है और दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!